कंप्यूटर के लिए महत्वपूर्ण शॉर्टकट कुंजी


कंप्यूटर के लिए महत्वपूर्ण शॉर्टकट कुंजी




विंडोज शटडाउन विकल्‍प पॉपअप करने की शॉर्टकट Alt + F4 कुंजी है ।

एम.एस.वर्ड में फॉ़न्‍ट प्रीफेरेंस विंडो खोलने के लिए Ctrl + D कीबोर्ड शॉर्टकट है ।

विंडोज को मिनीमाइज करने के लिए विंडोज की + डाउन ऐरो की शॉर्टकट उपयोग होता है ।

इंटरनेट एक्‍सप्‍लोरर में, जूम इन करने के लिए Ctrl +, और जूम आउट करने के लिए Ctrl - का इस्‍तेमाल होता है ।

सभी खुली हुई विंडोज को मिनिमाइज करने और डेस्‍कटॉप को एक्टिव करने की शार्टकट कुंजी windows key + D है ।

विंडोज ओ एस में windows key + L कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग कम्‍प्‍यूटर को लॉक करने के लिए उपयोग किया जाता है।

वर्कबुक में एक नई वर्कशीट शामिल करने के लिए Shift+F11 शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

Ms word में, फॉन्‍ट के आकार को कम करने के लिए Ctrl+{ तथा फॉन्‍ट के आकार को बढने के लिए Ctrl+} शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

वर्कशीट संख्‍याओं के बढते हुए क्रम में एक वर्कशीट से अगली वर्कशीट पर जाने के लिए Ctrl+PageDown शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

Windows O.S. में “Ctrl+Shift+Esc” से windows task manager खुलेगा ।

Ctrl+Enter दबाने से मैन्‍युअल पेज ब्रेक होता है।

सक्रिय एप्लिकेशन विंडो को बंद करने हेतु Alt+F4 या Ctrl+w शॉर्टकट की का प्रयोग किया जाता है।


Comments