कैसे अभिभावक अपने बच्चों को गुडटच व बैडचट के बारे में बता सकते हैं?


कैसे अभिभावक अपने बच्चों को गुडटच व बैडचट के बारे में बता सकते हैं?


बच्चे बहुत मासूम होते हैं और उनकी नज़र में दुनिया का हर व्‍यक्ति, अच्छा होता है। खासकर वो लोग जो उन्हें ज्यादा प्यार करें। सच्चा और अच्छा, प्यार पहचानने की उनकी उम्र नहीं है, इसलिए अभिभावको को उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि कैसे बताये ???????

नीचे दिये गये तरीको को फोलो करके बताये

बच्चों को कहानी सुनाएं


अभिभावको को बच्चों को कहानी के जरिए गुड और बैड टच के बारे मे बताना चाहिए। अभिभवक बच्चों को कहानी के तौर पर उन्हें आसपास के केस के बारे में भी बता सकते हैं।

बच्चों के दोस्त बनें


अभिभावको को बच्‍चों का दोस्त बनकर उनसे बात करना चाहिए, ताकि बच्‍चे आप से कुछ न छिपाये। जब आप बच्‍चों के दोस्त बनेगे तभी उन्हें आसानी से गुड व बैड टच समझा सकते हैं। ऐसे में बच्चों को आप पर भरोसा भी होगा और वे आपसे कुछ छिपाएंगे नहीं। बच्चे को सारी बातें बताने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चे और खुद के बीच में कोई गैप न रखें।

बच्‍चों को बताना भी है जरूरी


बच्चों को उनके प्राइवेट पार्ट के बारे में सारी जानकारी दें। उन्हें बताएं कि यह अंग प्राइवेट है और इसे छूने का हक किसी को नहीं है। इस तरह बच्चे अलर्ट हो जाएंगे। इसके साथ ही अगर कोई उन्हें छूने की कोशिश करता है तो उसका विरोध करना सिखाएं। बच्चों के अंदर किसी अनजान को मना करने की क्षमता पैदा करें।


दोस्‍तो, अगर आपको यह जानकारी अच्‍छी लगी होतो इसे अपनो के बीच शेयर जरूर करे और यदि आपके पास कोई सुझाव हो, तो कृपया कमेन्ट जरूर करे । 


इन्‍हे भी पढ़े - 

Comments